25.6 C
New York
Saturday, August 8, 2026

Buy now

spot_img

बारिश के चलते सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन हुआ प्रभावित

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

चांपा। शहर में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को एम.एम.आर.पी.जी. कॉलेज, गौरव पथ के पास एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह बंद हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह मार्ग कुरदा, सिवनी और आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोगों के लिए प्रमुख रास्ता है। सड़क पर पेड़ गिरने के कारण कई दोपहिया और चारपहिया वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। कुछ लोगों ने समय बचाने के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं, जिसके चलते वह अचानक सड़क पर गिर पड़ा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति या वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पेड़ को हटाने का काम शुरू किया गया ताकि जल्द से जल्द यातायात सामान्य किया जा सके।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक सड़क पूरी तरह साफ नहीं हो जाती, तब तक इस मार्ग से जाने से बचें और संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। लगातार बारिश को देखते हुए लोगों से भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

रिपोर्ट : अमन छत्तीसगढ़ न्यूज | चांपा

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles