टॉयलेट सीट के ठीक सामने.. New Delhi Sweets में बाथरूम के अंदर धुलते दिखे बर्तन! ग्राहक ने पकड़ा

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज


New Delhi Sweets Korba: बताया जा रहा है कि एक ग्राहक ने दुकान में यह नजारा देखा और अपने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया. वीडियो में कर्मचारी बाथरूम के अंदर फर्श पर बर्तन धोते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं. ग्राहक ने कर्मचारियों से इस संबंध में पूछताछ भी की.



New Delhi Sweets Korba: न्यू दिल्ली स्वीट्स छत्तीसगढ़ का जाना माना मिष्ठान भंडार है. अब इसी मिष्ठान भंडार से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, कोरबा शहर के व्यस्ततम इलाके निहारिका स्थित प्रसिद्ध न्यू दिल्ली स्वीट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पकवान बनाने वाले बर्तनों को बाथरूम के अंदर फर्श पर धोते हुए देखा गया.

ग्राहक ने बनाया वीडियो
जानकारी के मुताबिक, मामले का वीडियो एक ग्राहक ने बनाया. वीडियो में कर्मचारी बाथरूम के अंदर फर्श पर बर्तन धोते हुए दिखाई दे रहे हैं. यही नहीं ग्राहक ने कर्मचारियों से इस संबंध में पूछताछ भी की. जिसमें कर्मचारी की ओर से कहा गया कि, कुछ तकनीकी परेशानी के कारण इमरजेंसी की स्थिति में वहां बर्तन धुलवाए जा रहे थे.

वायरल होते ही मचा हड़कंप
वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया. त्योहारी सीजन में मिठाइयों की बढ़ती मांग केबीच यह वीडियो सामने आने से कई सवाल हो रहे हैं. लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर दुकान संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा.

दूसरे दुकानों में भी जांच की मांग
स्थानीय लोगों के मुताबिक. बड़ी संख्या में लोग न्यू दिल्ली स्वीट्स से मिठाई एवं पकवान लेते रहते हैं. ऐसे में यह वीडियो सामने आना किसी डर से कम नहीं. स्थानीय लोगों ने शहर के अन्य होटलों और स्वीट्स दुकानों की भी जांच करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि, खाद्य पदार्थों में साफ-सफाई और स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांच की जरूरत है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles