अमन छत्तीसगढ़ न्यूज
Surajpur: तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में मुरूम बिछाने का काम कर रहे हैं. जबकि शिक्षक स्वयं कुर्सी में बैठकर उनसे काम करा रहे हैं.
CG News: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के एक स्कूल में बच्चों के द्वारा मुरूम बिछाने की तस्वीर

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वायरल फोटो विकासखंड रामानुजनगर के शासकीय प्राथमिक शाला शरईपारा स्कूल का बताया जा रहा है.
स्कूल परिसर में मुरूम बिछाते दिखे बच्चे
तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में मुरूम बिछाने का काम कर रहे हैं. जबकि शिक्षक स्वयं कुर्सी में बैठकर उनसे काम करा रहे हैं. छात्र-छात्राएं करते रहे काम और गुरुजी फरमाते रहे आराम, इस दृश्य ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह फोटो सामने आने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में आक्रोश है.
शिक्षा विभाग ने दिए जांच के निर्देश
मामले को लेकर सहायक संचालक शिक्षा अधिकारी अजय सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया से जानकारी लगी है. मामले में बीईओ को निर्देशित किया गया है कि जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी.
