24.6 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

कोसमन्दा में विराट दशहरा उत्सव व मड़ाई मेंले का हुआ आयोजन। मुख्य अतिथि के रूप में सामिल हुवे चाम्पा तहसीलदार पटेल।

चाम्पा/कोसमन्दा (करन सिंह) – कोसमन्दा के बाज़ार चौक में रविवार को दशहरा उत्सव व मड़ाई मेले का आयोजन रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चाम्पा तहसीलदार प्रशांत पटेल व कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच संजय रत्नाकार ने किया।

शाम 7 बजे गांव के मुख्य चौक लीला मण्डली से राम-लक्ष्मण और हनुमान जी की झाँकी निकाली गई जो बाजार चौक पहुँच कर रावण का दहन किया। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे तहसीलदार प्रशांत पटेल ने लोगो को सम्बोधित करते हुवे कहा कि यह त्योहार असत्य पर सत्य की जीत का याद दिलाता है हमारे अंदर की बुराइयों को त्याग कर सत्य की राह पर चलने की सीख देता है वही सरपंच संजय रत्नाकार ने कहा कि यह त्योहार धर्म और शौर्य का अनूठा संगम है इस तरह के आयोजन से लोगो मे सहयोग की भावना बढ़ती है। रावण दहन के पश्चात रात्रि में लोगो के मनोरंजन के लिये जसगीत का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिये समिति ने लोगो को धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles