चांपा में अव्यवस्थित होर्डिंग्स को लेकर सुबह प्रकाशित खबर का असर उसी दिन शाम तक देखने को मिला। सड़कों पर एक ही खंभे पर बड़ी संख्या में लगे पोस्टर हटा दिए गए।
अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़
चांपा: शहर में सड़कों पर खंभों में भारी संख्या में लगाए गए पोस्टरों को लेकर सुबह खबर प्रकाशित की गई थी। इस खबर के सामने आते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और उसी दिन शाम तक कार्रवाई करते हुए पोस्टर हटा दिए गए।
पहले जहां एक-एक खंभे पर 6-8 तक पोस्टर लगे हुए थे, जिससे सड़क का दृश्य अव्यवस्थित लग रहा था, वहीं अब कई स्थानों पर खंभे साफ नजर आ रहे हैं। इससे यह साफ है कि खबर का असर तुरंत हुआ और जिम्मेदार विभाग ने त्वरित कदम उठाए।
स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को सकारात्मक बताया है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह तेजी से अन्य समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाए, तो शहर की व्यवस्था और बेहतर हो सकती है।
सुबह उठी आवाज का असर शाम तक दिखना यह दर्शाता है कि सही मुद्दे उठाने पर बदलाव संभव है। अब जरूरत है कि पूरे शहर में इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहे।


