27.9 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

चांपा एक बार फिर ठगों के निशाने पर,निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी से मचा हड़कंप”

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

नगर में निवेश ठगी का महातांडव

अधिक आय के लालच में फिर उजड़ी मेहनत की कमाई, करोड़ों की ठगी का आरोप

चांपा। नगर में ठगी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रो इंडिया मल्टी प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड एवं जी.टी.जी. मल्टी प्रोडक्ट सर्विस के नाम पर निवेश का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में करीब एक दर्जन पीड़ितों ने थाना चांपा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ितों का आरोप है कि संबंधित कंपनियों के एजेंटों द्वारा अधिक लाभांश का लालच देकर आम नागरिकों की खून-पसीने की कमाई निवेश के नाम पर हड़प ली गई। शिकायत पत्र में पीड़ितों ने छह लोगों के नाम स्पष्ट रूप से उल्लेखित किए हैं, जिन पर ठगी में संलिप्त होने का संदेह जताया गया है।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार ठगी की कुल राशि 30 से 50 करोड़ रुपये तक हो सकती है। हालांकि अब तक थाना चांपा पहुंचे पीड़ितों द्वारा लगभग 2 करोड़ रुपये से संबंधित आवेदन दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शिकायतें प्राप्त कर अग्रिम जांच प्रारंभ कर दी है।

पीड़ितों ने बताया कि चांपा के 2 से 3 व्यक्ति स्वयं को कंपनी का एजेंट बताकर नगर के प्रमुख स्थल बैरियल चौक में कार्यालय संचालित कर रहे थे। वर्तमान में उक्त कार्यालय बंद पाया गया है। शिकायतकर्ताओं का यह भी कहना है कि कंपनी का मालिक स्वयं हर माह करीब 15 दिन चांपा में रहकर लोगों से सीधा संपर्क करता था और निवेश के लिए प्रेरित करता था।

फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच पूर्ण होने एवं आधिकारिक जानकारी प्राप्त होने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

👉 अगली कड़ी में ठगी के शिकार लोगों के नामों का भी खुलासा किया जाएगा।
👉 नगर में चल रहे ठगी के तांडव से जुड़ी हर खबर के लिए हमारे साथ बने रहिए।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles