
Champa Gang Rape News: चांपा: में बीते दिनों हुए गैंगरेप कांड ने पूरे शहर को हिला दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह जघन्य अपराध गौरवपथ स्थित रोड पर घटित हुआ। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 7 आरोपी को हिरासत में लिया है। CCTV से आरोपियों की पहचान हुई है और मामले की जांच में पुलिस की कई टीम लगी थी। महिला के SP ऑफिस पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। महिला के थाना पहुंचने पर मौजूद पुलिसकर्मी ने गंभीरता से नहीं लिया था, फिर पीड़ित महिला, जांजगीर में SP विजय पांडेय से ऑफिस में मिली। इसके बाद, महिला की मेडिकल जांच कराई गई और पुलिस टीम ने तफ्तीश शुरू की।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी चांपा क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल चांपा पुलिस व साइबर टीम आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की संभावना है। पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। अभी कुछ देर पहले चांपा थाना परिसर में इस मामले को लेकर भीड़ एकत्रित देखी गई।


