भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की नई कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ को गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। प्रदेश के युवा और ऊर्जावान क्रिकेट प्रेमी श्री प्रभतेज सिंह भाटिया को ज्वाइंट सेक्रेटरी (संयुक्त सचिव) का दायित्व सौंपा गया है।
भाटिया की नियुक्ति को लेकर पूरे प्रदेश में खुशी और उत्साह का माहौल है। खेल जगत से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी ऊर्जा, जुनून और दूरदर्शी नेतृत्व भारतीय क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
छत्तीसगढ़वासियों ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। सभी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में न केवल भारतीय क्रिकेट को नई दिशा और मजबूती मिलेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को भी बड़े स्तर पर अवसर और प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
इस अवसर पर प्रभतेज सिंह भाटिया को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल और सफलता की कामना की।


