जांजगीर-चांपा जिले में राज्योत्सव
अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

आयुष विभाग द्वारा विभिन्न बीमारियों से संबंधित चित्र निदान और मशीनरी को मंत्री जी ने देखा और सराहा ।
न्यूज़ जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर जांजगीर-चांपा जिले में तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन 2 नवंबर से 4 नवंबर तक हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित हुआ । गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष विशेष रूप से राज्य सरकार द्वारा रजत जयंती के रुप में बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा हैं ।
राज्योत्सव समापन समारोह में पहुंचे मंत्री टंकराम वर्मा
राज्योत्सव समापन समारोह के तीसरे और अंतिम दिन 4 नवंबर को मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन , खेल और युवा कल्याण मंत्री माननीय टंकराम वर्मा समारोह स्थल पर पहुंचे । उनके साथ सांसद, पूर्व विधायक, प्रशासनिक अधिकारी,श्रीमति प्रेमलता कौशिक, डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति, श्रीमति आशा जोशी, शशिभूषण सोनी सहित बड़ी संख्या में जिलेवासी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का प्रत्यक्ष अवलोकन किया ।
विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी
राज्योत्सव स्थल हाईस्कूल ग्राउंड में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य के25 वर्षों में हुए विकास कार्यों, नवाचारों, स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों को जन-जन के लिए प्रदर्शित किया गया था । आयुष विभाग खासकर बिसाहू दास महंत शासकीय चिकित्सालय चांपा के डां मनीष खरे द्वारा भी एक सुसज्जित स्टॉल लगाया गया था, जिसमें ऊर्जावान डॉ खरे तथा सहयोगियों द्वारा विभिन्न बीमारियों से संबंधित चित्र , जानकारियां और उसके निदान संबंधी सुझाव प्रदान की गई थी।
मंत्रियों और नेताओं की भी उपस्थिति
राजस्व और आपदा मंत्री टंकराम वर्मा , क्षेत्रीय सांसद श्रीमति कमलेश जांगड़े , पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल , जिला पंचायत अध्यक्ष सत्य गिरी, अंचल की सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति , प्रेमलता कौशिक रवि पांडे, अमर अमर सुल्तानिया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्थल पर पहुंच कर खासतौर पर आयुष विभाग के स्टॉल का गौर से निरीक्षण करते हुए देखे गए।
राज्योत्सव का महत्व ।
राज्योत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य के विकास और प्रगति को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर हैं । यह आयोजन राज्य के लोगों को उनकी उपलब्धियों और चुनौतियों के बारे में जागरूक करने में मदद करता हैं । राज्योत्सव में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य पर विशेष रुप से प्रदर्शित चित्रण देखने लायक रहा । वैसे भी जीवन में वास्तविक सुख, शांति और प्रसन्नता की अनुभूति तभी होती हैं जब व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छी स्थिति में हो । स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न औषधियों, शक्तिशाली उपकरण तथा जटिल से जटिल बीमारियों के लिए मशीनरी का आविष्कार तो कर लिया गया है लेकिन आरोग्यता के वरदान से अब भी महरुम हैं । नगर मे सभी डॉक्टरों ने उर्जावान डॉक्टर मनीष कुमार खरे और सहयोगियों के प्रयास की सराहना करते हुए बधाईयां दिया हैं ।
परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत एक विभाग, आयुष विभाग
भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत एक विभाग हैं, आयुष विभाग ! आयुष विभाग, आयुष प्रणालियों को बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए जिम्मेदार हैं । आयुष का अर्थ हैं- आयुर्वेद , योग, नेचुरोपैथी , यूनानी,सिद्ध, होम्योपैथी।
आयुष विभाग के उद्देश्य।
आयुष विभाग के मुख्य उद्देश्य हैं – आयुष प्रणालियों को बढ़ावा देना और विकसित करना। आयुष सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना। आयुष शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देना। आयुष उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा को सुनिश्चित करना हैं ।


