RCB Home Ground in IPL 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने मंगलवार (13 जनवरी) को पुष्टि की कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 2026 में दो आईपीएल मैच खेले जाएंगे. उन्होंने ये भी बताया कि इन दोनों मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अस्थायी घरेलू मैदान होगा.
RCB Home Ground in IPL 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने मंगलवार (13 जनवरी) को पुष्टि की कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 2026 में दो आईपीएल मैच खेले जाएंगे. उन्होंने ये भी बताया कि इन दोनों मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अस्थायी घरेलू मैदान होगा.
सीएम विष्णु देव साई ने बताया कि हमने आज आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन से बात की. वे हमसे मिलने आए थे. हमने फैसला किया है कि यहां आईपीएल के दो मैच होंगे. बाद में, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर मेनन के साथ अपनी मुलाकात की पुष्टि की, जहां उन्हें आरसीबी की जर्सी भी भेंट की गई.
रायपुर में दो मुकाबले खेलेगी RCB
बता दें कि पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी थी. विराट कोहली का 17 सालों का इंतजार खत्म हुआ था, लेकिन खिताब जीतने के एक दिन बाद ही खुशी मातम में बदल गई थी. RCB की टीम होमटाउन बेंगलुरु में जश्न मनाने पहुंची थी, लेकिन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जन सैलाब देखने को मिला और भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी. उसके बाद RCB मैनेजमेंट और राज्य सरकार की प्रशासन व्यवस्था पर काफी सवाल उठाए गए थे.
null
मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सीएम ने X पर लिखा, ”आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के संयुक्त सचिव श्री प्रभतेज सिंह भाटिया और आईपीएल 2025 की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के उपाध्यक्ष श्री राजेश मेनन के साथ शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर आरसीबी की जर्सी भेंट की गई और आगामी आईपीएल मैचों के आयोजन की संभावनाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई.
खबरों के मुताबिक, आरसीबी प्रबंधन ने रायपुर स्टेडियम का निरीक्षण कर लिया है और छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के साथ विस्तृत चर्चा भी की है. मुख्यमंत्री की पुष्टि हो जाने के बाद, मैचों की मेजबानी की तैयारियों में तेजी आने की उम्मीद है. बता दें कि रायपुर में आखिरी बार आईपीएल का मैच 2013 में खेला गया था, जब दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ था. तब से राज्य के क्रिकेट प्रशंसक टूर्नामेंट की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे आगामी मैच छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बन गए हैं.


