अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़
CG News: प्रदर्शनकारी डिप्टी सीएम विजय शर्मा का पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस द्वारा पुतला छीनने के प्रयास में दो आरक्षक झुलस गए. दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
CG News: दुर्ग जिले के उतई में 5 वर्षीय मासूम से रेप के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई. प्रदर्शनकारी डिप्टी सीएम विजय शर्मा का पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस द्वारा पुतला छीनने के प्रयास में दो आरक्षक झुलस गए. दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
‘कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है’
इस मामले पर राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. हालांकि, पुलिसकर्मियों के झुलसने की जानकारी पर उन्होंने कहा कि वे इस मामले का संज्ञान लेंगे और घायल जवानों से मुलाकात करेंगे. यह घटना सुरक्षा इंतजामों और प्रदर्शन के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है.
चॉकलेट के बहाने दिया वारदात को अंजाम
दरअसल, दुर्ग के उतई इलाके से शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) को 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और अपहरण करने की शर्मनाक घटना सामने आयी. इसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया. बच्ची सुबह 11.30 बजे स्कूल से लौटकर घर पहुंची थी. इसके बाद मासूम चॉकलेट खरीदने के लिए दुकान पर गई थी. जहां पहले से ही आरोपी धनेश्वर साहू मौजूद था.
आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट के बहाने बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और गलत काम किया. जब काफी देर तक बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने बच्ची को ढूंढने की कोशिश की. दोपहर करीब 2 बजे एक बोरे में बच्ची मिली. मासूम का मुंह और हाथ बंधा हुआ था. सांसें चल रही थीं. ग्रामीणों ने इस घटना का विरोध किया और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


