27.9 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

भाजपा को बड़ा झटका,प्रतिष्ठित व्यवसायी विजय सलूजा ने पुनः थामा कांग्रेस का हाथ

📰 अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़


चांपा नगर की राजनीति में शनिवार को उस समय हलचल मच गई जब नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री विजय सलूजा ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर पुनः कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर लिया। सिवनी चौक स्थित DB Tanishqa में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री सलूजा का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनता, किसानों, व्यापारियों और युवाओं के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि विजय सलूजा जैसे अनुभवी और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चांपा क्षेत्र में विजय सलूजा की अच्छी सामाजिक और व्यापारिक पहचान है। ऐसे में उनके कांग्रेस में शामिल होने से स्थानीय राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। आने वाले समय में इसका असर संगठनात्मक गतिविधियों और राजनीतिक समीकरणों पर भी देखने को मिल सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। विजय सलूजा का पुनः कांग्रेस में शामिल होना इसी विश्वास का प्रमाण है।




Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles