27.9 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

भाजपा स्थापना दिवस 6 अप्रैल को, जिले भर में होंगे विविध आयोजन

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2026, सोमवार को जिले भर में हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े के आवाहन पर कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

स्थापना दिवस की शुरुआत भाजपा कार्यालय जांजगीर में सुबह होगी, जहां सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। चांपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत ने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से अपील की है कि वे इस अवसर पर भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ करें।

भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम के पश्चात संगठन के निर्देशानुसार चांपा मंडल के सभी बूथों पर कमल ध्वज फहराकर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसके साथ ही झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक गिरीश मोदी ने जानकारी दी कि झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में भी स्थानीय रहवासियों के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक संगठन की रीति-नीति और विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाई जाएगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं में स्थापना दिवस को लेकर उत्साह का माहौल है और इसे सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles