21.7 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 22 को जांजगीर में

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 22 को जांजगीर में चौथा स्तंभ || Console Corptech

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगतप्रकाश नड्डा आगामी 22 दिसंबर को जांजगीर जिले के दौरे पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जांजगीर स्थित पुलिस ग्राउंड, हेलीपेड खोखरा में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं व आमजनों को संबोधित करेंगे।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल, जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवालसमीर शुक्ला, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, आईटी सेल जिला संयोजक अनिल शर्मा एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक गौरव तिवारी की मौजूदगी में हेलीपेड स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टरपुलिस अधीक्षकजिला पंचायत सीईओ सहित प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी टीम मौके पर उपस्थित रही और सुरक्षा, यातायात व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने रविवार शाम 4 बजे भाजपा कार्यालय जांजगीर में कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक बुलाई है। भाजपा संगठन इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य और यादगार बनाने में जुटा हुआ है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles