24.6 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

‘मेरा बेटा जेल में मस्ती में है, कल ही मिलकर आया हूं, सरकार जेल से डराती है…’ चैतन्य से मुलाकात के बाद बोले भूपेश बघेल

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

Korba: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा में कहा कि चैतन्य जेल में मस्ती में हैं. कल ही उनसे मिलकर आए हैं. भूपेश बघेल ने यह बयान कोरबा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कहा.

bhupesh_baghel

 पूर्व CM भूपेश बघेल

Korba News: छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य लंबे समय से जेल में हैं. शराब घोटाला मामले में ED ने चैतन्य को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया हुआ है. इस बीच कोरबा जिला पहुंचे भूपेश बघेल ने अपने बेटे चैतन्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. भूपेश बघेल ने कहा- ‘मेरा बेटा जेल में मस्ती में है. कल ही मिलकर आया हूं. सरकार सिर्फ जेल से डराती है. जेल का डर खत्म, सरकार का डर खत्म.’

‘मेरा बेटा जेल में मस्ती में है’

कोरबा में हरदी बाजार भू-विस्थापितो से मिलने पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल ने चैतन्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा- ‘मेरा बेटा जेल में मस्ती में ह. कल ही मिलकर आया हूं. मेरे बच्चे कहते हैं कि मोदी, अमित शाह से डरना नहीं है, झुकना नहीं है. सरकार सिर्फ जेल से डराती ह. जेल का डर खत्म सरकार का डर खत्म.’ 

18 जुलाई से जेल में चैतन्य बघेल 

ED की टीम ने 18 जुलाई 2025 को चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था. ED की टीम ने उस दिन सुबह-सुबह भिलाई स्थित बघेल निवास पर छापा मारकर चैतन्य को उनके जन्मदिन के दिन गिरफ्तार किया था.

चैतन्य के खिलाफ 5000 से ज्यादा पन्नों का चालान पेश

शराब घोटाला मामले में ED की टीम ने 15 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ विशेष कोर्ट में 5000 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट पेश की थी. इस चालान में ED ने चैतन्य बघेल के कथित कारनामों का विस्तृत विवरण दिया है. ED के अधिकारी 4 बंडल दस्तावेज लेकर कोर्ट पहुंचे थे. 

3200 करोड़ का शराब घोटाला

चैतन्य बघेल को 3200 करोड़ के शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया है. प्रदेश में 2018 से 2023 के बीच जब कांग्रेस की सरकार थी और CM भूपेश बघेल थे तब प्रदेश में करीब 3200 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला हुआ. इसे लेकर EOW ने चार्जशीट में जानकारी देते हुए बताया कि इस घोटाले के पैसे से 11 आरोपी अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोड़ों रुपए की जमीन और दौलत खरीदी है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि अभी तक EOW के मुताबिक पूरे शराब घोटाले में करीब 61 लाख अवैध पेटी शराब बिकवाकर 2174 करोड़ रुपए की चपत लगाई गई थी, लेकिन जब इन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई तो पता चला कि यह घोटाला 2174 नहीं बल्कि 3200 करोड़ रुपए से अधिक का है.

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles