अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़
जांजगीर-चांपा: बुधवार को युवा कांग्रेस ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण कथित ट्रेड डील का विरोध और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी बताया गया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित थे जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, दिनेश शर्मा, रमेश पैगवार, रफीक सिद्धिकी, भगवान दास गढ़ेवाल, नागेंद्र गुप्ता, किशन सोनी, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, विवेक सिंह सिसोदिया, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव सिंह, और ब्लॉक एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी।

जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है और विपक्ष की आवाज़ को कुचलने के लिए दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी कार्रवाई जारी रही तो आंदोलन और उग्र होगा।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध की अपनी भावना स्पष्ट की।


