24.6 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

रेलवे ने बंद किया 80 साल पुराना रास्ता, शिव नगर में बवाल – सैकड़ों लोग उतरे स्टेशन रोड पर

Janjgir Champa News | Chhattisgarh News
जांजगीर-चांपा। शिव नगर वार्ड क्रमांक 23 में सोमवार सुबह अचानक तनावपूर्ण माहौल बन गया जब रेलवे विभाग ने आम आवागमन के वर्षों पुराने रास्ते को बंद करने की कार्यवाही शुरू कर दी। जैसे ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुँची, मोहल्ले के सैकड़ों लोग आक्रोशित होकर स्टेशन रोड पर उतर आए और विरोध दर्ज कराने लगे।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि यह रास्ता करीब 80 वर्षों से जीवनरेखा बना हुआ है। इसी रास्ते से स्कूली छात्र-छात्राएँ, कॉलेज जाने वाले युवा, मंदिर जाने वाले श्रद्धालु तथा दूध-सब्ज़ी जैसी रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी होती हैं। रास्ता बंद होने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

भीड़ के दबाव को देखते हुए रेलवे पुलिस मौके पर मौजूद रही लेकिन किसी तरह की सख़्त कार्यवाही नहीं कर सकी। स्थानीय निवासियों ने साफ़ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मूलभूत सुविधा छीनी गई तो वे उग्र आंदोलन करने मजबूर होंगे।

फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन शांत हैं। प्रशासन की अगली कार्यवाही पर पूरे शहर की निगाहें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles