24.6 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

शिवनगर में गणेश महाउत्सव की छटा बिखरी, साज-सज्जा ने सबका मन मोहा

चाम्पा। शिवनगर वार्ड क्रमांक 23 में ॐ कारा समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश चतुर्थी महाउत्सव में बप्पा की भव्य प्रतिमा और आकर्षक साज-सज्जा ने पूरे नगर में एक सकारात्मक माहौल बना रखा है। समिति के सदस्यों ने स्वयं साज-सज्जा कर आयोजन को विशेष बना दिया है। प्रतिमा व सजावट देखने नगर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं।

दिनांक 30 अगस्त 2025 की संध्या आरती में नगर निरीक्षक श्री जे.पी. गुप्ता, भाजपा नेत्री श्रीमती संगीत पांडेय एवं वार्ड क्रमांक 23 शिवनगर की पूर्व पार्षद श्रीमती आराधना श्रीवास विशेष रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की भव्यता और साज-सज्जा की सराहना की।

इस महाउत्सव की खासियत यह रही कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया।

🎨 कलाकारों के नाम –
स्वयं पांडेय, रतदीप श्रीवास, आदित्य शाह, आदित्य श्रीवास, ओम रवानी, युवराज पांडे, पीयूष नेताम, आर्यन श्रीवास, श्लोक मानिकपुरी, रोशु पटेल, रिशांक मानिकपुरी।

पूरे शिवनगर में इन बच्चों की रचनात्मकता और समिति के प्रयासों की सराहना की जा रही है।
भक्तिमय वातावरण में गणपति बप्पा की प्रतिमा और साज-सज्जा नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles