13.3 C
New York
Saturday, May 30, 2026

Buy now

spot_img

सरकार के प्रयासों से रबी फसल से भी समृध्द होंगे किसान : इंजी. रवि पाण्डेय

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ मे रबी फसल को लेकर इस वर्ष किसानों के बीच उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा कृषि संसाधनों की समय पर उपलब्धता से खेती को मजबूती मिल रही है। किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी रवि पाण्डेय ने भी राज्य – सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की – किसान हितैषी नीतियों का सकारात्मक प्रभाव खेतों में साफ – दिखाई दे रहा है। रवि पाण्डेय ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को उन्नत बीज, खाद और कृषि उपकरणों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों को खेती में सुविधा मिली है। इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए लगातार मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इन प्रयासों के कारण रबी फसलों की बुवाई में वृद्धि दर्ज की गई है और किसानों का रुझान दलहन एवं तिलहन फसलों की ओर भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और नहर संरक्षण कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है। नहरो के मरम्मत के साथ ही, तालाबों के जीर्णोद्धार तथा सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं के माध्यम से अंतिम छोर के खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत हुई है। इससे किसानों को रबी फसल लगाने में सहूलियत मिल रही है और उत्पादन की संभावनाएं बढ़ी हैं। इंजी पाण्डे ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा फसल बीमा योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles