24.6 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

CG News अनोखा मामला: खेलते-खेलते 9 माह की बच्ची ने करैत सांप को काटा, सर्प की हुई मौत

CG News: छत्तीसगढ़से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 9 माह की बच्ची ने खेलते-खेलते करैत सांप को चबा डाला. इससे सांप की मौत हो गई.

CG News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 9 माह की बच्ची ने खेलते-खेलते करैत सांप को चबा डाला. इससे सांप की मौत हो गई.

9 माह की बच्ची ने करैत सांप को काटा

दरअसल मां की तबियत खराब होने के कारण व परिवार के लोग खेत मे काम करने के लिए गए हुए थे, इस दौरान घर के अंदर खेल रही बच्ची ने दरवाजे के पीछे छुपे करैत सांप को पकड़ लिया और उसे खिलौना समझ कर काट लिया, इस घटना में जहां सांप की मौत हो गई, वही बच्ची सुरक्षित रही, मां ने जब यह नजारा देखा तो परिजनों को सूचना दिया, जहां 24 घंटे तक इलाज के बाद बच्ची को छुट्टी दे दिया गया.

सांप की मौत, बच्ची सुरक्षित

बताया जा रहा है कि परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयेनार में रहने वाले पप्पू कश्यप की छोटी बेटी मानवी 9 माह 13 अगस्त को अपनी माँ दीपिका के साथ घर में थी, इसी दौरान दीपिका का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह घर मे ही रह गई, जबकि परिवार के लोग खेती के लिए चले गए थे, मां ने मानवी को बाहर ना जाये कहते हुए कमरे में ही खेलने के लिए छोड़ दिया, बच्ची ने खेलने के दौरान अचानक दरवाजे के पीछे एक करैत सांप को देखा, जिसे खिलौना समझ कर बच्ची को पकड़ कर उसे बीच से काटना शुरू कर दिया.

बच्ची ने सांप को इस कदर काटा की सांप की मौत हो गई, कुछ देर के बाद मां ने सांप को देखा और पास में बच्ची को देख परिजनों को सूचना दिया, जहां परिजनों ने बच्ची को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाये, जहां उपचार के बाद 14 अगस्त की दोपहर बच्ची को छुट्टी दे दिया गया है.

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles