21.7 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर – 142 पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी , राजस्व विभाग में मचा हड़कंप

जांजगीर चांपा न्यूज़ । अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

जांजगीर चाम्पा 21 अगस्त 2025 – जिले में ऑनलाइन शासकीय कार्य नही करने वाले पटवारियों पर कार्रवाई की गई है। सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने 16 अगस्त 2025 से ऑनलाइन शासकीय कार्य नहीं करने वाले 142 पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। SDM जांजगीर ने 40, SDM चांपा ने 32, SDM पामगढ़ ने 28 एवं SDM अकलतरा ने 42 पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है ।

जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि 16 अगस्त से आपके द्वारा सभी प्रकार के ऑनलाइन शासकीय कार्य नहीं किए जा रहे हैं, जिससे महत्वपूर्ण शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगो को आवश्यक सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3(2) के विपरीत है। संबंधित पटवारियों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles