अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़
चांपा। आज चांपा नगर में पारंपरिक एवं सांस्कृतिक पर्व भोजली कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर की महिलाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में माननीय भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चांपा श्री संतोष थवाईत , भाजपा नगर मंत्री एवं एल्डरमेन श्री गौतम यादव , भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष श्री आकाश भोजवानी , भाजपा कार्यकर्ता श्री सोनू यादव सहित नगर की मातृशक्ति एवं समस्त महिलाएं उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं महिलाओं ने भोजली पर्व की परंपरा और लोक-संस्कृति को बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ी तक हमारी समृद्ध परंपराओं को पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भोजली की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। सभी ने मिलकर भोजली पर्व की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।



