-4.4 C
New York
Tuesday, December 9, 2025

Buy now

spot_img

जिले में 15 नवम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी,कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण …

img 20251027 wa00368090288986331341979 Console Corptech
img 20251027 wa00356353859586175075075 Console Corptech

🔴 धान खरीदी की तैयारी को लेकर दिए जरूरी निर्देश। किसानों को ना हो किसी भी प्रकार की असुविधा-कलेक्टर। धान खरीदी केन्द्रों में समय पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त करने कहा …

जांजगीर-चांपा। शासन के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होगी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन की पारदर्शी एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा हेतु आज करनौद ,बिर्रा,केरा ,खरौद एवं पामगढ़ धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्रों में व्यवस्थाओं, ड्रेनेज,बारदाना उपलब्धता, टोकन वितरण व्यवस्था, सुरक्षा,फेंसिंग एवं सफाई की स्थिति का जायजा लिया।

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप धान खरीदी प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और धान खरीदी कार्य को बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपादित करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि खरीदी व्यवस्था समयबद्ध, पारदर्शी और किसानों के लिए पूरी तरह सुविधाजनक हो।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान हित सर्वोपरि रखते हुए खरीदी केन्द्रों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्व से ही पूर्ण कर ली जाएं।कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि किसानों को समय पर टोकन वितरण, तौल और अन्य प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles