24.6 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

नववर्ष से पहले जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज

अशोक वैष्णव होगे चांपा शहर के नये निरीक्षक

जांजगीर-चांपा – जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 31 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा द्वारा जारी आदेश के तहत निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और आरक्षकों समेत कुल 25 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।

इस आदेश में कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है, वहीं कुछ अधिकारियों को रक्षित केंद्र, यातायात शाखा और पुलिस सहायता केंद्र में पदस्थ किया गया है।

प्रमुख बदलाव


चांपा, जांजगीर, नवागढ़, बलौदा, पामगढ़, सारागांव, शिवरीनारायण जैसे थानों में नए थाना प्रभारी पदस्थ

यातायात शाखा और रक्षित केंद्र में भी बदलाव

प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक अस्थायी पदस्थापना

पुलिस विभाग का कहना है कि यह फेरबदल कार्यकुशलता बढ़ाने और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

आदेश पर पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा के हस्ताक्षर हैं और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles