चाम्पा में युवाओं में उत्साह की लहर: आदर्श पाण्डेय बने भाजयुमो मंडल महामंत्री
जांजगीर-चांपा, 23 फरवरी 2026।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला जांजगीर-चांपा की नवीन कार्यकारिणी सूची जारी होते ही चाम्पा नगर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जारी सूची में आदर्श पाण्डेय को चाम्पा नगर का मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति की घोषणा के साथ ही नगर के युवाओं एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने इसे युवाओं के नेतृत्व को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण निर्णय बताया। आदर्श पाण्डेय के मंडल महामंत्री बनने पर युवाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए आदर्श पाण्डेय ने कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े, भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री आकाश सिंह एवं भाजपा चाम्पा मंडल अध्यक्ष श्री संतोष कुमार थवाईत सहित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि चाम्पा मंडल में संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
नगर के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में इस नियुक्ति को संगठन के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।


