24.6 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

चाम्पा के युवाओं में नया उत्साह: प्रदीप यादव बने भाजयुमो मंडल महामंत्री


अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 23 फरवरी 2026।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला जांजगीर-चांपा की नवीन कार्यकारिणी सूची जारी होते ही चाम्पा नगर में उत्साह का माहौल बन गया। इस सूची में प्रदीप यादव को चाम्पा नगर का मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति की घोषणा होते ही नगर के युवाओं और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने इसे युवाओं के नेतृत्व को सशक्त बनाने वाला महत्वपूर्ण निर्णय बताया। कार्यकर्ताओं ने प्रदीप यादव को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन की नई ऊर्जा देखने की उम्मीद जताई।

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि वे संगठन को मजबूती देने और युवाओं को सक्रिय करने में पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े, भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री आकाश सिंह, और भाजपा चाम्पा मंडल अध्यक्ष श्री संतोष कुमार थवाईत सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि चाम्पा मंडल में संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा और केंद्र की मोदी सरकार तथा छत्तीसगढ़ की साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं और समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाएगा।

नगर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में इस नियुक्ति को संगठन की मजबूती और युवाओं के लिए नए अवसर के रूप में देखा जा रहा है।


Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles