21.7 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती की युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष–महामंत्री सूची जारी

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

सक्ती (छत्तीसगढ़)। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला सक्ती द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की सूची जारी कर दी गई है। जिला इकाई का कहना है कि नई टीम के गठन से बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी और युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

जारी सूची के अनुसार सक्ती नगर मंडल के अध्यक्ष पद पर श्री अनुराग विश्वकर्मा को दायित्व सौंपा गया है, जबकि सक्ती ग्रामीण मंडल में अध्यक्ष श्री प्रभाशंकर जायसवाल एवं महामंत्री श्री जय प्रकाश गबेल बनाए गए हैं। बाराद्वार मंडल के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र राठौर तथा सारागांव मंडल के अध्यक्ष श्री संजय कुमार साहू नियुक्त किए गए हैं।

इसी क्रम में बम्हनीडीह मंडल के अध्यक्ष श्री तुषार जायसवाल, हसौद मंडल के अध्यक्ष श्री अभिषेक कश्यप, भोथिया मंडल के अध्यक्ष श्री जितेश कुमार साहू एवं जैजैपुर मंडल के अध्यक्ष श्री किशन कुमार जांगड़े को जिम्मेदारी दी गई है। छपोरा मंडल में श्री अजित साहू एवं डोमनपुर क्षेत्र में श्री पोखराज पटेल को अध्यक्ष बनाया गया है।

चन्द्रपुर मंडल में अध्यक्ष पद पर श्री तेजकुमार (राजू) निषाद तथा कोटमी मंडल में अध्यक्ष श्री पोषण सारथी नियुक्त किए गए हैं। अडभार मंडल के अध्यक्ष श्री नीरज पाण्डेय एवं महामंत्री श्री बालकृष्णा धीरहे बनाए गए हैं। मालखरौदा मंडल में अध्यक्ष श्री ज्वाला रात्रे एवं महामंत्री श्री निशांत गबेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डभरा मंडल के अध्यक्ष श्री हितेश चन्द्रा नियुक्त हुए हैं।

जिला स्तर पर भाजपा सक्ती के जिलाध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिलाध्यक्ष श्री आलोक पटेल के मार्गदर्शन में यह नियुक्तियां की गई हैं।

पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई है कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए जिले में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles