जांजगीर चांपा / अमन छत्तीसगढ़ न्यूज
कुलीपोटा में जय सतनाम सेवा समिति द्वारा भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश के नव निर्माण की मजबूत नींव रखी और समता, समरसता, स्वतंत्रता तथा सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया। उन्होंने सर्व समाज को समान अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही उनके प्रेरणादायक संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” को भी समिति द्वारा जन-जन तक पहुंचाया गया।
इस कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती पूजा लहरे सहित टिकैत लहरे, दयाराम मिरी, रामलाल लहरे, उमेद लाल खूंटे, सुरेश महदेवा, भरत लहरे, सुभाष खूंटे, पवन लहरे, चंद्रकांत रात्रे, जय लहरे, अशोक मिरी, नरेश रात्रे, सत्यनारायण लहरे, शिवनारायण रात्रे, शिवनारायण लहरे, शिवनारायण महिपाल, राजू मिरी, रामधन रात्रे, अशोक महदेवा, रुपेश रात्रे, धनंजय रात्रे, अनुप मिरी, नकछेड़ खूंटे, किशनो रात्रे, रमाकांत लहरे, रेशम महदेवा, हेमप्रकाश लहरे, रामकुमार श्रीकांत, ओमप्रकाश कुर्रे, पृथ्वी लहरे, सुजल रात्रे, प्रभात मिरी, राज पाटले, संदीप रात्रे, समीर लहरे, किशोर कुर्रे, अमन लहरे, शुभम खूंटे, वासु लहरे और आकाश लहरे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


