23.5 C
New York
Saturday, August 15, 2026

Buy now

spot_img
संतोष कुमार थवाईत 15 अगस्त शुभकामना
पंकज शुक्ला 15 अगस्त शुभकामना
Hulk Fitness Club 15 August
गौतम यादव 15 अगस्त शुभकामना
लव कुमार देवांगन 15 अगस्त शुभकामना
15 August स्वतंत्रता दिवस

चांपा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंपों पर लंबी लाइनें; लोगों को करना पड़ा इंतजार



**जांजगीर-चांपा।** चांपा शहर में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कमी साफ तौर पर देखने को मिली। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर जहां ईंधन खत्म होने की स्थिति बनी रही, वहीं कुछ पंपों पर सुबह से देर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। अचानक बढ़ी भीड़ और सप्लाई में देरी के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर के लायंस चौक के पास स्थित **आर आर फ्यूल्स** में पेट्रोल और डीजल पूरी तरह खत्म हो गया, जिसके चलते कई वाहन चालकों को बिना ईंधन वापस लौटना पड़ा। वहीं बरपाली चौक स्थित **तपसी बाबा फ्यूल्स** में सुबह और शाम के समय भारी भीड़ देखने को मिली। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइनें सड़क तक नजर आईं।

इसके अलावा गौरव पथ स्थित **श्याम भारती फ्यूल्स** में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई वाहन चालक एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आए।

इसके अलावा जिले के कई पेट्रोल पंप में ये किल्लत साफ देखने को मिल रहे है।

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की अगली खेप रास्ते में है और जल्द ही सभी पंपों पर सप्लाई सामान्य हो जाएगी। उनका कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, जल्द ही स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ जाएगी।

हालांकि, शहर में अचानक बनी इस स्थिति ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है। खासकर नौकरीपेशा लोगों और रोजाना वाहन से आने-जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर जल्द सप्लाई नहीं पहुंची तो आने वाले समय में परेशानी और बढ़ सकती है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles