10.1 C
New York
Friday, May 1, 2026

Buy now

spot_img

चाम्पा की बेटी खुशबू देवांगन ने रचा इतिहास, 12वीं मेरिट सूची में बनाई जगह

भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर पहुंचकर दी बधाई, कहा – पूरे नगर के लिए गर्व का क्षण


चाम्पा नगर की होनहार छात्रा खुशबू देवांगन ने 12वीं की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे नगर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके निवास पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि खुशबू देवांगन की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाशाली छात्राएं समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होती हैं और आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने की दिशा दिखाती हैं।

कार्यकर्ताओं ने इस उपलब्धि को पूरे चाम्पा नगर के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि खुशबू ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है और अन्य विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल कायम की है।

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रांत बघेल, लव कुमार देवांगन, महामंत्री आदर्श पाण्डेय, पूर्व वार्ड पार्षद कृष्णा देवांगन, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आकाश भोजवानी, जिला मंत्री देवव्रत देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही खुशबू देवांगन के परिवारजन भी मौजूद रहे और सभी ने उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

खुशबू देवांगन की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे चाम्पा नगर के लिए प्रेरणादायक है, जो आने वाले समय में और भी विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles