Aman Chhattisgarh News
चांपा। पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में चांपा शहर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भव्य विजय रैली निकाली गई। यह आयोजन जिला अध्यक्ष आकाश सिंह जी के निर्देश एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत की सहमति से किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लव कुमार देवांगन ने किया। इस दौरान शहर में ढोल-ताशों के साथ उत्साहपूर्ण रैली निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया तथा आम लोगों के बीच मिष्ठान वितरण भी किया गया।
रैली में भाजपा मंडल के पदाधिकारी, सातों मोर्चा, विभिन्न प्रकोष्ठ एवं आयोग के पदाधिकारी, साथ ही बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, युवा साथी एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेताओं ने इस विजय को जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत बताया तथा सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।


