10.3 C
New York
Monday, May 4, 2026

Buy now

spot_img

प्रशासनिक आश्वासन के बाद समाप्त हुआ विधायक व्यास कश्यप का सत्याग्रह आंदोलन

जांजगीर-चांपा। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर आज विधायक व्यास कश्यप द्वारा शुरू किया गया सत्याग्रह (अनशन) आंदोलन प्रशासनिक आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस आंदोलन में शुरुआत में विधायक ने अकेले बैठने की बात कही थी, लेकिन कुछ ही देर में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, जिससे आंदोलन ने व्यापक रूप ले लिया।



करीब 4 घंटे तक चले इस धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने पहल करते हुए विधायक से चर्चा की। अतिरिक्त कलेक्टर ज्ञानेंद्र ठाकुर ने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में विधायक से वार्ता की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप भी मौजूद रहे।

बैठक में प्रशासन की ओर से विधायक की मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने तथा 15 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। प्रशासनिक भरोसे के बाद विधायक व्यास कश्यप ने अपना सत्याग्रह आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी।

धरना समाप्त करने के बाद विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि यदि तय समय सीमा के भीतर मांगों का समाधान नहीं हुआ और जनप्रतिनिधियों के अधिकारों की अनदेखी जारी रही, तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है और अगली बार सभी विधायकों के साथ मिलकर आंदोलन करने की बात कही है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि 15 दिनों के भीतर मांगों पर क्या कार्रवाई होती है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles