17.7 C
New York
Wednesday, May 6, 2026

Buy now

spot_img

कुदरी बैराज में छात्र ने लगाई छलांग, रिजल्ट से था परेशान

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

चाम्पा – कुदरी। 11वीं कक्षा के छात्र शिवम साहू द्वारा कुदरी बैराज में छलांग लगाने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छात्र अपने परीक्षा परिणाम से काफी परेशान था।

घटना से पहले शिवम ने अपने एक दोस्त को फोन कर बैराज में कूदने की बात कही थी। दोस्त द्वारा जानकारी देने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की टीम द्वारा छात्र की तलाश लगातार जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इस घटना ने एक बार फिर छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव और परीक्षा परिणाम को लेकर तनाव की गंभीरता को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और किसी भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करने की अपील की है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles