Champa – Aman Chattisgarh News
चांपा। शहर के पुराना कॉलेज क्षेत्र के पास स्थित भैंसा बाजार घाट में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने घाट के पास पानी में शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और जांच शुरू की। मृतक की पहचान राजू यादव के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।


