9.9 C
New York
Friday, May 8, 2026

Buy now

spot_img

सक्ती – भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

Aman chhattisgarh news

जांजगीर-चाम्पा / सक्ती पुलिस और सायबर सेल ने ऑनलाइन IPL सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए भूपेंद्र राठौर को गिरफ्तार किया और उससे जप्त मोबाईल फोन के आधार पर 05 सटोरिये जो भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेल या खिला रहे थे उन्हें गिरफ्तार किया जिसमें भूपेंद्र राठौर के साथ मुकेश अग्रवाल, चंद्रेश राठौर, पिंटू जायसवाल, संजय केंवट शामिल थे। जिसकी खबर सक्ती पुलिस ने तश्वीर के साथ मीडिया से साझा की लेकिन छठवें सटोरिया की गिरफ्तारी की बात छिपा गई।

यह छठवां सटोरिया काफी रसूखदार होने के साथ सत्ताधारी पार्टी का पदाधिकारी है और उसका नाम चिराग केसरवानी है जो शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 04 का निवासी है। जानकारी के मुताबिक चिराग केसरवानी भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री है। सटोरिया भाजपा नेता भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री चिराग केशरवानी की गिरफ्तारी को छिपा कर सक्ती पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। साथ ही सक्ती पुलिस की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शिवरीनारायण निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री चिराग केसरवानी अभी सक्ती उप जेल में बंद है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles