अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

जांजगीर-चांपा। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा जिला अध्यक्ष पद के लिए परफॉर्मर लिस्ट जारी कर दी गई है। जारी सूची में जांजगीर-चांपा जिले से 6 युवा नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। सूची सामने आने के बाद जिले की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
जारी सूची के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले से अंकित सिसोदिया, आकाश सिंह, कमल मरावी, आकाश तिवारी, संस्कार राठौर और राजकुमार सिंह को जिला अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों में जगह मिली है। बताया जा रहा है कि संगठन में सक्रियता, जनसंपर्क और प्रदर्शन के आधार पर इन नामों का चयन किया गया है।
युवा कांग्रेस की इस सूची के बाद जिले में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया में बधाइयों का दौर भी शुरू हो गया है। आने वाले समय में जिला अध्यक्ष पद को लेकर संगठन की ओर से अंतिम निर्णय लिया जाएगा।


