अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

आज दिनांक 29/05/26 दिन शुक्रवार को चांपा नगर में हो रही अघोषित बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज संबंधी समस्याओं को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष आकाश भोजवानी एवं समस्त कार्यकर्ताओं और अन्य नागरिक गणों के साथ जल्द से जल्द नगर की विद्युत व्यवस्था को सुधारनें तथा सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सहायक अभियंता छत्तीसगढ़ विधुत वितरण कंपनी चाम्पा जोन के नाम से ज्ञापन सौंपा गया जिसमें भाजपा के नगर मंत्री गौतम यादव जी,युवा मोर्चा के अध्यक्ष लव देवांगन ,अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष विक्रांत बघेल युवा मोर्चा के महामंत्री प्रदीप यादव, मंत्री सिद्धार्थ पाठक ,अनुसूचित जाति मोर्चा के मंत्री ओमप्रकाश बघेल,जीतू भोजवानी मनोज भोजवानी,, पी आर बघेल, बी आर लहरें, सुनीता शर्मा सहित सभी नगर वासी उपस्थित थे..!


