33 C
New York
Thursday, June 11, 2026

Buy now

spot_img

CG News: भक्षक बना शिक्षक! 10वीं की छात्रा से टीचर ने किया दुष्कर्म, चाकू की नोक पर दी मारने की धमकी

Aman Chhattisgarh News


CG News: बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शिक्षक और छात्रा के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक निजी स्कूल के शिक्षक ने अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बना डाला.



CG News: बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शिक्षक और छात्रा के पवित्र रिश्ते क

ो तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक निजी स्कूल के शिक्षक ने अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बना डाला. आरोपी शिक्षक ने न सिर्फ छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि किसी को बताने पर चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी भी दी.

इस खौफ के कारण पीड़िता महीनों तक गहरे सदमे में रही. अंततः हिम्मत जुटाकर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद सिरगिट्टी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

10वीं की छात्रा से टीचर ने किया दुष्कर्म
सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि, क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता एक निजी स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा है. उसी स्कूल में देवरीखुर्द का रहने वाला युवक राहुल बांगरू शिक्षक के पद पर कार्यरत था. पढ़ाने के दौरान ही आरोपी शिक्षक की नीयत छात्रा पर बिगड़ गई. उसने नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और उससे बातचीत करने लगा.

चाकू दिखाकर दी थी धमकी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह खौफनाक वारदात बीते दिसंबर महीने की है. एक दिन आरोपी शिक्षक राहुल बांगरू उसे अपनी बाइक पर बैठाकर जबरदस्ती अपने साथ ले गया. वह उसे तोरवा क्षेत्र स्थित एक ओयो होटल में लेकर पहुंचा, जहां उसने नाबालिग की मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म (अनाचार) किया.

वारदात के बाद जब छात्रा रोने लगी, तो आरोपी शिक्षक ने जेब से चाकू निकाल लिया. उसने छात्रा की गर्दन पर चाकू अड़ाकर धमकी दी. इस धमकी से नाबालिग इतनी डर गई कि उसने महीनों तक यह बात अपने दिल में दबाए रखी.

ये भी पढ़ें- Durg: एक्स बॉयफ्रेंड की पिटाई…गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने साथियों संग पीटा, पाइप से किया हमला

छात्रा ने परिजनों को बताई आपबीती
इस भयावह घटना के बाद से ही 10वीं की छात्रा गहरे मानसिक तनाव और सदमे में जीने लगी। बीते कुछ दिनों में जब उसकी हिम्मत थोड़ी बंधी, तो उसने अपने साथ हुई इस दरिंदगी की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी.

शिक्षक की इस करतूत को सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद परिजन सीधे पीड़िता को लेकर सिरगिट्टी थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने बिना वक्त गंवाए आरोपी शिक्षक के खिलाफ तत्काल अपराध दर्ज किया. पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी राहुल बांगरू को गिरफ्तार कर लिया.

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles