27 C
New York
Monday, August 17, 2026

Buy now

spot_img
संतोष कुमार थवाईत 15 अगस्त शुभकामना
पंकज शुक्ला 15 अगस्त शुभकामना
Hulk Fitness Club 15 August
गौतम यादव 15 अगस्त शुभकामना
लव कुमार देवांगन 15 अगस्त शुभकामना
15 August स्वतंत्रता दिवस

ब्रेकिंग | अभी-अभी _  घाटोली चौक में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम



चांपा। जिले के चांपा नगर स्थित घटोली चौक में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से कुचल गए।

मृतकों की पहचान कमरीद निवासी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर घटोली चौक में चक्काजाम कर दिया। इसके चलते कुछ समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलते ही एसडीओपी योगिता बाली खापड़े पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय बीडीएम अस्पताल, चांपा के शव परीक्षण गृह (मर्चुरी) भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत कर चक्काजाम समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मौके पर पुलिस बल तैनात है।

(यह एक ब्रेकिंग खबर है। घटना से जुड़ी नई जानकारी मिलने पर समाचार अपडेट किया जाएगा।)

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles