28.5 C
New York
Sunday, July 5, 2026

Buy now

spot_img

ढोल-ताशों और आतिशबाजी के साथ हुआ भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह का भव्य स्वागत, नवीन कार्यकारिणी की परिचयात्मक बैठक संपन्न

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) चांपा मंडल की नवीन कार्यकारिणी की परिचयात्मक बैठक उत्साह, ऊर्जा और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह एवं मंडल प्रभारी योगेश गोयल के प्रथम चांपा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों, बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। मां समलेश्वरी की पावन धरा पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह ने संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने भारतीय जनता पार्टी के संघर्ष, विचारधारा एवं आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। भाजपा चांपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत ने नवीन कार्यकारिणी को संगठन की कार्यप्रणाली एवं दायित्वों से अवगत कराया।

भाजयुमो चांपा मंडल अध्यक्ष लव कुमार देवांगन ने स्वागत भाषण देते हुए सभी युवाओं से कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता ग्यारसी मोदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, जिला कोषाध्यक्ष राम खूबवानी, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र ताम्रकार, मंडल महामंत्री गोपीचंद बरेठ, मंडल कार्यालय मंत्री सुभाष शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिग्विजय सिंह, जिला मंत्री सूर्य प्रताप सिंह, जिला मंत्री देवव्रत देवांगन, जिला कार्यकारिणी सदस्य नवीन सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, अज्जू वीरानी तथा जिला बुनकर प्रकोष्ठ सह-संयोजक संजय देवांगन सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर भाजयुमो महामंत्री प्रदीप यादव एवं आदर्श पाण्डेय, उपाध्यक्ष आकाश भोजवानी, शैलेन्द्र देवांगन, किशन देवांगन, राजेंद्र यादव, रवि सूर्यवंशी, सिद्धार्थ पाठक, दीपक देवांगन, सुधीर सोनी, दुर्गेश पटेल, पुष्कर पटेल, मनोज देवांगन, अनीश सिंह, अरुण देवांगन, अमित चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles