28.5 C
New York
Sunday, July 5, 2026

Buy now

spot_img

प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस


छत्तीसगढ़ की लोक कला और पंडवानी गायन को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो गया है. वे बीते कुछ समय से बीमार चल रही थीं और शनिवार तड़के उन्होंने रायपुर एम्स में अंतिम सांस ली.


भारतीय लोक कला जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. देश की प्रतिष्ठित पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के पीआरओ ने उनके निधन की पुष्टि की है.

मिली जानकारी के अनुसार, तीजन बाई पिछले कई हफ्तों से रायपुर AIIMS में भर्ती थीं और गंभीर रूप से बीमार चल रही थीं. आज तड़के करीब 3:15 बजे अचानक उनकी तबीयत और बिगड़ी, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश के सांस्कृतिक और कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles