अमन छत्तीसगढ़ न्यूज
चांपा। चांपा नगरपालिका के नवनिर्वाचित एल्डरमैन श्री गौतम यादव के मनोनयन के बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इसी क्रम में भाजपा के युवा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निज निवास पहुंचकर फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विक्रांत बघेल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने श्री गौतम यादव का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया और उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। इस दौरान सभी ने विश्वास जताया कि गौतम यादव अपने अनुभव, सरल स्वभाव एवं जनसेवा की भावना के साथ नगर के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री आदर्श पाण्डेय, प्रदीप यादव, युवा मोर्चा जिला मंत्री देवव्रत देवांगन, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष आकाश भोजवानी, मंत्री सिद्धार्थ पाठक, अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री ललित प्रधान, बूथ अध्यक्ष नरेंद्र कुर्रे सहित भाजपा के अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौतम यादव को मिली यह जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व के विश्वास का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में चांपा नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आम जनता की अपेक्षाओं पर वे पूरी तरह खरे उतरेंगे। सभी ने भगवान से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल सार्वजनिक जीवन की कामना की।
स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम के दौरान आत्मीय वातावरण देखने को मिला। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने गौतम यादव को शुभकामनाएं देते हुए नगर के सर्वांगीण विकास, जनहित और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।


