20.9 C
New York
Friday, June 26, 2026

Buy now

spot_img

भाजयुमो चांपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज


चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल चांपा द्वारा 23 जून को परम् पूज्यनीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में थाना चौक, चांपा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष आकाश सिंह  के निर्देशानुसार किया गया।



इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रवादी विचारों एवं देश के प्रति योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा, जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव, वरिष्ठ भाजपा नेता ग्यारसी मोदी, मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा मिहिर पटकी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा धनेश्वरी जागृति, अन्नपूर्णा सोनी, महामंत्री गोपीचंद्र बरेठ, राम वल्लभ सोनी, राम खूबवानी, उपाध्यक्ष मंगलचंद देवांगन, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लव कुमार देवांगन, पवन पाठक, ईश्वर कंसारी, सुभाष शर्मा, अखिलेश कोमल पांडेय, गोपाल मित्तल, महावीर सोनी, गिरीश मोदी, संतोष देवांगन, प्रदीप यादव, आदर्श पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिग्विजय सिंह, शैलेंद्र देवांगन, रिंकू वैष्णव, रामचरण पटेल, बजरंग देवांगन, पुष्कर पटेल, तुलेश्वर पटेल, गौकरण पटेल, रोहित पटेल, राजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles