अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़
चांपा।छत्तीसगढ़ बजरंग दल के विभाग संयोजक बनाए जाने पर कुंदन सोनी जी एवं संजीव विश्वकर्मा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा चांपा मंडल द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह जी के निर्देशानुसार एवं प्रभारी योगेश गोयल जी के मार्गदर्शन में, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लव कुमार देवांगन के नेतृत्व में भगत सिंह चौक, चांपा में आतिशबाजी के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव , मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत , पूर्व उर्दू अकादमी अध्यक्ष सलीम मेमन , भाजयुमो जिला मंत्री देवव्रत देवांगन , भाजपा नगर मंत्री गौतम यादव , युवा मोर्चा महामंत्री आदर्श पाण्डेय , अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रांत बघेल , अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बजरंग देवांगन , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष किशन देवांगन , उपाध्यक्ष आकाश भोजवानी , उपाध्यक्ष शैलेन्द्र देवांगन एवं उपाध्यक्ष रवि सूर्यवंशी सहित समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु एवं भगिनी गण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।


