27.3 C
New York
Monday, August 24, 2026

Buy now

spot_img

छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा 2 करोड़ का गांजा और लाखों रूपए कैश… 

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज


गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 क्विंटल गांजा जब्त किया है. ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाई जा रही गांजे की इस खेप को महाराष्ट्र पासिंग मेटाडोर से तस्करी कर ले जाया जा रहा था.





गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 क्विंटल गांजा जब्त किया है. ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाई जा रही गांजे की इस खेप को महाराष्ट्र पासिंग मेटाडोर से तस्करी कर ले जाया जा रहा था. जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए आंकी गई है. पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, देवभोग क्षेत्र में सीमा पर मौजूद चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी दौरान महाराष्ट्र पासिंग मेटाडोर को रोककर तलाशी ली गई. जांच के दौरान वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क का खुलासा होने के बाद पुलिस ने नवी मुंबई निवासी तस्कर पंकज मोहिते और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया. इसके अलावा कालाहांडी निवासी पैडलर जालंधर खमारी और उसके एक सहयोगी को भी पुलिस ने पकड़ा है. सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

बड़ी मात्रा में मिला कैश

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.50 लाख रुपए नकद भी बरामद किए हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजे की खेप ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाई जा रही थी. पुलिस अब तस्करी के पूरे नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.

गौरतलब है कि देवभोग पुलिस ने 18 अगस्त को भी मध्यप्रदेश के तस्करों को करीब 75 लाख रुपए कीमत के गांजे के साथ मेटाडोर में पकड़ा था. लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है कि गरियाबंद-ओडिशा सीमा क्षेत्र गांजा तस्करों के लिए प्रमुख मार्ग बना हुआ है.

पुलिस के मुताबिक, पिछले 8 महीनों में गरियाबंद रूट पर 10 करोड़ रुपए से अधिक कीमत का गांजा जब्त किया जा चुका है. इस दौरान 80 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि गांजा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles