13.1 C
New York
Thursday, May 14, 2026

Buy now

spot_img

घटोली चौक पर हाईवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर 3 घंटे चक्काजाम

चांपा। शहर के घटोली चौक में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर करीब 3 घंटे तक चक्काजाम किया।

मृतक की पहचान हटनेवरा निवासी आकाश पटेल, पिता शैलेंद्र पटेल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार हाईवा ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को कब्जे में लिया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

स्थिति को संभालने के लिए मौके पर तहसीलदार प्रशांत पटेल एवं थाना प्रभारी अशोक वैष्णव पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देने की घोषणा की।

तहसीलदार द्वारा तत्काल 75 हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की गई, जिसमें 50 हजार रुपए वाहन मालिक की ओर से तथा 25 हजार रुपए प्रशासन की ओर से दिए गए। आश्वासन मिलने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और चक्काजाम समाप्त कराया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण तथा तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles