15.6 C
New York
Tuesday, May 5, 2026

Buy now

spot_img

पीएम मोदी का चेहरा और अमित शाह की रणनीति से बंगाल-असम में ‘भगवा’ का प्रचंड शंखनाद- अमर सुल्तानिया

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

अमर सुल्तानिया के नेताजी चौक कार्यालय में सभी को खिलाई बंगाल की प्रसिद्ध ‘झाल-मुड़ी’, जमकर आतिशबाजी हुई, मिठाईयों भी बंटी

जांजगीर-चाम्पा। पश्चिम बंगाल की तपती धरती और असम के गलियारों में आज भारतीय जनता पार्टी ने जीत का ऐसा महाकीर्तिमान रचा है, जिसकी गूँज पूरे देश में सुनाई दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासवाद और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल संचालन ने ममता के अभेद्य किले को न केवल ध्वस्त किया, बल्कि बंगाल को राष्ट्रवाद के रंग में सराबोर कर दिया। इस महाविजय में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं और रणनीतिकारों का योगदान स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। जश्न के माहौल में जांजगीर में झाल-मुड़ी’ जीत का प्रतीक स्वाद बन गया है जिसका वितरण अमर सुल्तानिया के नेताजी चौक स्थिति कार्यालय में किया गया।

मोदी है तो मुमकिन है: अमर सुल्तानिया

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने इस जीत को ‘लोकतंत्र की पुनर्स्थापना’ बताया है। सुल्तानिया ने कहा, “यह जीत मोदी जी के प्रति जनता के अटूट विश्वास और अमित शाह जी के सूक्ष्म माइक्रो-मैनेजमेंट, नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के अथक मेहनत और कुशल संचालन का परिणाम है। बंगाल में जिस तरह हमारे कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया, आज यह जीत उन्हीं शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है।”

पवन साय की ‘साइलेंट’ रणनीति का कमाल

छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय की भूमिका बेहद अहम रही। सुल्तानिया के अनुसार, पवन साय जी के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ से सैकड़ों अनुभवी कार्यकर्ताओं और दिग्गज नेताओं की टीम ने बंगाल के कठिन क्षेत्रों में मोर्चा संभाला था। अमर सुल्तानिया ने जोर देकर कहा कि पवन साय जी की संगठनात्मक क्षमता और छत्तीसगढ़िया कार्यकर्ताओं के सतत परिश्रम ने टीएमसी के गुंडाराज के बीच घर-घर जाकर जो अलख जगाई, आज उसका नतीजा सबके सामने है।

झूठ के तिलिस्म का अंत- अमर सुल्तानिया

अमर सुल्तानिया ने इस विजय पर अपना तीखा और सधा हुआ पक्ष रखते हुए कहा कि यह जीत उन ‘झूठे चेहरों’ की हार है जो जनता को भ्रमित कर सत्ता की रोटियां सेंक रहे थे। सुल्तानिया ने दो टूक शब्दों में कहा— “बंगाल की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि गुंडागर्दी और भय की राजनीति का अंत निश्चित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ-साथ विकास’ के मंत्र और गृह मंत्री अमित शाह जी की अभेद्य रणनीति ने आज नामुमकिन को भी मुमकिन कर दिखाया है।”

जीत का प्रतीक स्वाद बन गया झाल-मुड़ी-अमर सुल्तानिया

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जनसेवक अमर सुल्तानिया के कार्यालय में आयोजित इस विजय उत्सव में भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। जीत की खुशी में जहाँ एक ओर जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटी गईं, वहीं सबसे आकर्षण का केंद्र रहा बंगाल का प्रसिद्ध व्यंजन ‘झाल-मुड़ी’। अमर सुल्तानिया द्वारा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता के लिए ‘झाल-मुड़ी’ का वितरण कराया गया, इस दौरान अमर सुल्तानिया ने कहा कि झाल-मुड़ी’ पश्चिम बंगाल में जीत के प्रतीक स्वाद बन गया है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जनसेवक अमर सुल्तानिया, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, मनीष तिवारी, सुनील पाण्डेय, राजेश्वर पाटले, अभिषेक पाण्डेय, भूपेन्द्र साहू, दीपक गोयल, जितेन्द्र खाण्डे, सुधीर अग्रवाल, मुकेश भोपालपुरिया, गोलू दूबे, सोनू यादव, प्रदीप राठौर, रिया यादव, प्रमोद कष्यप, राकेश राठौर, चुन्नीलाल राठौर, हरिशंकर यादव, बबलू अग्रवाल, अमर राठौर, शिवनारायण लहरे, दिनेश दास, संदीप पाण्डेय, कालू सेन, हर्ष तिवारी, प्रियांशुअग्रवाल, आकाश, राकेश राठौर, बहरताराम यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles