19.1 C
New York
Friday, May 15, 2026

Buy now

spot_img

भूपेश बोले- PM मोदी सलाह देकर विदेश चले गए:BJP संगठन में बदलाव पर कहा- दूध की मक्खी की तरह बाहर फेंके गए बृजमोहन-रामविचार




पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भिलाई में राज्य और केंद्र सरकार को घेरा। –

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई में कहा कि पेट्रोल-डीजल के संकट बीच PM मोदी सलाह देकर विदेश चले गए। उन्होंने कहा कि फ्यूल स्टेशनों पर कतारें लगी हुई है। कई पेट्रोल पंप ड्राई पड़े हैं और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार सुशासन त्योहार बना रही है।


भूपेश बघेल ने कहा कि यह स्थिति वैसी ही है, जैसे कोरोना काल में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने तक लॉकडाउन नहीं लगाया गया था।

इसके साथ ही हाल ही में बीजेपी के संगठनात्मक फेरबदल पर पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने अपने पुराने नेताओं को दूध की मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया है। उन्होंने कृषि मंत्री और रायपुर सांसद का नाम लेते हुए कहा कि कोर कमेटी ने न रामविचार नेताम हैं, न बृजमोहन हैं।

भिलाई में भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत के दौरान सभी बातें कही।
भिलाई में भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत के दौरान सभी बातें कही।

भूपेश बोले- सरकार कौन चला रहा है

भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को नंबर देने से पहले यह स्पष्ट होना चाहिए कि वास्तव में सरकार चला कौन रहा है। उन्होंने कहा कि यह समझ नहीं आ रहा है कि शासन मंत्रिमंडल चला रहा है या अधिकारी।

पूर्व सीएम ने कहा कि ‘जब यह ही स्पष्ट नहीं है कि परीक्षार्थी कौन है, तो नंबर किसे दिया जाए’।

अवैध शराब और अफीम की खेती का आरोप

भूपेश बघेल ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर कहा कि छुरिया में बीजेपी के नेताओं की ओर से सरकारी धान बेच दिए जाने के मामले में अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजनांदगांव जिले में अवैध शराब का निर्माण जारी है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं, दुर्ग जिले में अफीम की खेती होने की बात कहते हुए भूपेश बघेल ने इसे सीधे-सीधे पीएमएलए के तहत मामला बताया।

भूपेश बघेल ने ईडी की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि विभाग की जिस अधिकारी को निलंबित किया गया था, उसे दोबारा बहाल कर दिया गया है।

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में सट्टा खुलेआम चल रहा है। उन्होंने कहा कि ओपी चौधरी के साथ एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें वह काला टोपी और डंडा और हाफ पैंट पहने नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि सट्टा, अफीम उत्पादन और अवैध शराब कारोबार में संलिप्तता के आरोप लग रहे हैं।


लोगों को सलाह देकर पीएम विदेश चले गए- बघेल

भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर कहा कि वे लोगों को सलाह देकर खुद विदेश चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विदेश यात्रा पर जाना अस्वाभाविक नहीं है, लेकिन सवाल यह है कि वे विदेश यात्रा के बाद देश को यह नहीं बताते कि उसकी उपलब्धियां क्या रहीं।

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि पिछली बार प्रधानमंत्री इजराइल गए थे और उनके लौटने के अगले ही दिन इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि देश को यह जानने का अधिकार है कि इन विदेश यात्राओं से क्या उपलब्धियां हासिल हुई हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles