27.4 C
New York
Saturday, August 15, 2026

Buy now

spot_img
संतोष कुमार थवाईत 15 अगस्त शुभकामना
पंकज शुक्ला 15 अगस्त शुभकामना
Hulk Fitness Club 15 August
गौतम यादव 15 अगस्त शुभकामना
लव कुमार देवांगन 15 अगस्त शुभकामना
15 August स्वतंत्रता दिवस

पांचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर चांपा सिख समाज ने लगाया चने व शरबत का लंगर (छबील)

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़


चाम्पा:- सिख धर्म के पांचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर चांपा सिख समाज द्वारा श्रद्धापूर्वक उन्हें नमन करते हुए सेवा एवं मानवता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नगर में श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए चने और शरबत का लंगर आयोजित किया गया।

लंगर सेवा में सिख समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राहगीरों, श्रद्धालुओं तथा आम नागरिकों को चने एवं शरबत वितरित किया। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरु अर्जुन देव जी ने धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनका जीवन त्याग, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान गुरु अर्जुन देव जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में भाईचारे, प्रेम और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस सेवा कार्य में सिख समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles