19.1 C
New York
Wednesday, September 2, 2026

Buy now

spot_img

छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा संगठनात्मक ऐलान, 15 प्रकोष्ठों की कमान तय



🟠

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 15 प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से यह नियुक्तियां की गई हैं। आदेश 2 सितंबर 2026 को प्रदेश मुख्यालय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने जारी किया है।

नियुक्तियों में प्रकोष्ठ संकुल संयोजक की जिम्मेदारी श्री चुन्नीलाल साहू को, जबकि सहसंयोजक का दायित्व श्री लाभचंद बाफना को सौंपा गया है।

🔥 इन 15 प्रकोष्ठों में इन्हें मिली जिम्मेदारी

1. मछुआरा प्रकोष्ठ — श्री कृष्णबिहारी जयसवाल


2. झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ — श्री जोगेश लांबा


3. आर्थिक प्रकोष्ठ — श्री राजेश अग्रवाल


4. एनजीओ प्रकोष्ठ — श्री एस.डी. बड़गैया


5. बुनकर प्रकोष्ठ — श्रीमती सीमा साहू


6. विधि प्रकोष्ठ — श्री जयप्रकाश चंद्रवंशी


7. चिकित्सा प्रकोष्ठ — डॉ. ललित माड़ीजा


8. व्यापार प्रकोष्ठ — श्री श्रीचंद सुंदरानी


9. व्यवसायी प्रकोष्ठ — श्री प्रदीप सिंह


10. आर.टी.आई. प्रकोष्ठ — डॉ. विजयशंकर मिश्रा


11. सांस्कृतिक प्रकोष्ठ — सुश्री मोना सेन


12. पंचायत प्रकोष्ठ — श्रीमती श्वेता शर्मा


13. नगरीय निकाय प्रकोष्ठ — श्री देवजी भाई पटेल


14. शिक्षा प्रकोष्ठ — श्री राजेश साहू


15. सहकारिता प्रकोष्ठ — श्री विकास सिंह



आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। भाजपा की ओर से अलग-अलग सामाजिक, व्यावसायिक और क्षेत्रीय समूहों तक संगठन की पहुंच मजबूत करने में इन प्रकोष्ठों की अहम भूमिका मानी जाती है।

यानी प्रदेश संगठन के बाद अब प्रकोष्ठों में भी जिम्मेदारियों का बंटवारा—भाजपा ने 15 मोर्चों पर अपनी टीम मैदान में उतार दी है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles